मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में बारिश और बाढ़ के दौरान नदी नालों में पानी बढ़ने से ग्रामीणों के सामने उत्पन्न होने वाली आवागमन की समस्या को देखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री, सांसद अनुप्रिया पटेल ने हलिया क्षेत्र में छह उच्च पुलों के निर्माण की मांग की है।

पुलों की आवश्यकता मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि है कि संसदीय क्षेत्र के भ्रमण के दौरान हलिया विकास खंड के ग्रामीणों में नदी नालों पर पुल नहीं होने से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। बाढ़ के समय कई स्थानों पर आवागमन बाधित होने के साथ ही किसानों को कृषि कार्य के लिए साधन ले जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नदी तल से ऊंचाई पर पुलों का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। पत्र में छह स्थानों को चि...