Mirzapur News: बाजार में पैदल गश्त किया
मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: पटेहरा। संतनगर थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने मय हमराही संग बाजार के प्रमुख चौराहे और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण किया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की। पैदल गश्त के दौरान बाजार में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। दुकानदारों से दुकानों के बाहर अनावश्यक रूप से सामान न फैलाने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.