Mirzapur News: बाइक-साइकिल की टक्कर में किशोर समेत चार जख्मी
मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में बुधवार की दोपहर बाइक और साइकिल की टक्कर में किशोर समेत चार लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत नाजुक देख उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के हथेड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय सियाराम कोल साइकिल से बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही हथेड़ा गांव के पास पहुंचे। तभी हलिया से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सियाराम और गांव निवासी बाइक सवार 20 वर्षीय एहसान, उसकी बुआ 40 वर्षीय शरीफून और फुफेरा भाई 15 वर्षीय इमरान जख्मी हो गया। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहाँ प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.