मिर्जापुर, जुलाई 25 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरुहवा गांव के पास शनिवार को अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे दस फीट गहरे खांई में गिरने से किशोर समेत तीन जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को खांई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत नाजुक देख अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव निवासी 16 वर्षीय विजय, 14 वर्षीय राहुल तथा 32 वर्षीय शिवपूजन तीनों एक ही बाइक से नदीहार बाजार किसी काम से आए थे। देर शाम वापस घर जाने के लिए निकले। जैसे ही राजगढ़ के भरुहवा गांव के पास पहुंचे। तभी ट्रक को ओवरटेक करने लगे। उसी दौरान ट्रक चालक भी आगे चल रहे दूसरे वाहन को ओवरटेक करने लगा। ट्रक से बचने में शिवपूजन की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दस फी...