मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में सोमवार के सुबह लगभग 8:00 बजे तेज रफ्तार बाइक के धक्के से पैदल जा रहा अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। रैकरी गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र यादव सोमवार की सुबह लगभग 8:00 बजे अपने घर से 50 मीटर दूर पैदल सड़क की पटरी पर जा रहे थे।इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार अधेड़ को पीछे टक्कर मार दिया। हादसे में अंधेड गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन घायल सुरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...