मिर्जापुर, सितम्बर 20 -- Mirzapur News: पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा के चौराहा पर बाइक दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के अमोईपुरवा गांव निवासी 63 वर्षीय रामलखन उर्फ लखन रविवार को लगभग नौ बजे घर से लालगंज कलवारी रोड के प्रोजेक्ट माला चौराहा पार कर घर जा रहे थे। उसी समय लालगंज की ओर जा रही अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन निजी साधन से घायल मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, विरोध में एनएच जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...