Mirzapur News: बाइक की टक्कर से महिला घायल
मिर्जापुर, जुलाई 14 -- Mirzapur News: राजगढ़। थाना क्षेत्र के निमिया गांव में महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। गांव निवासी 55 वर्षीय तेतरी देवी सोनभद्र के करमा बाजार से पैदल ही अपने घर आ रही थीं। उसी समय पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.