Mirzapur News: बाइक की टक्कर से जख्मी किसान ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम
मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा कला गांव में बाइक की टक्कर से जख्मी किसान की बुधवार की सुबह वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के सेमरा कला गांव निवासी 62 वर्षीय सियाराम चौरसिया किसान थे। खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार की सुबह वह अपने घर से सेवटी नदी की ओर पैदल जा रहे थे। उसी दौरान बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में किसान सियाराम चौरसिया व बाइक चालक गड़बड़ा गोकुल गांव निवासी 17 वर्षीय विनोद गुप्ता गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से घायलों को उनके परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल सियाराम चौरसिया को मंडलीय चिकित्सालय से वाराणसी रेफर कर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.