Mirzapur News: बाइको की आमने सामने टक्कर मे दो लोग गंभीर रूप से घायल, रेफर
मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर) lथाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में मंगलवार की देर शाम बाइकों की आमने सामने टक्कर दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने घायल बाइक चालक को उपचार के लिए एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया l जहां चिकित्सक अवधेश कुमार ने हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्र के सुबाव गांव निवासी 18 वर्षीय सत्यम बाइक से कोटा घाट जा रहा था। लालगंज-हलिया मार्ग के गढ़वा गांव के पास सामने से आ रहे दूसरी बाइक सवार 25 वर्षीय विपिन निवासी बभनी हेठार प्रयागराज से टक्कर हो गया l जिसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी हालिया में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.