मिर्जापुर, नवम्बर 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का चालक जख्मी है। भरपुरा गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ गोलू (26) पुत्र हरिहर सिंह अपने साथी विकास सिंह (32) पुत्र सुनील सिंह के साथ बाइक से पड़री गया था। रात दस बजे घर लौट रहा था।कपसौर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र को चुनार स्थित एपेक्स अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान ...