मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: नरायनपुर, हिन्दुस्तान संवाद । वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट के नई बस्ती शेरपुर के सामने शुक्रवार की सुबह बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे तीन लोगों को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। हादसे में सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल किशोर को एंबुलेंस से वाराणसी ट्रामासेंटर भेज दिया। नरायनपुर चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि रोहतास (बिहार) निवासी 50 वर्षीय जोगेंद्र सिंह, उनके बड़े भाई 52 वर्षीय प्रेमचंद सिंह और जोगेंद्र के 14 वर्षीय पुत्र अंकित तीनों बाइक से मिर्जापुर गए थे। यहां से अपने घर जाने के लिए निकले। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जैसे ही बाइक से अदलहाट के नई बस्ती शेरपुर के सामने पहुंचे।...