Mirzapur News: बाइकों की टक्कर में सवार पत्नी जख्मी, पति बाल-बाल बचा
मिर्जापुर, सितम्बर 8 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह चौराहे पर मंगलवार की सुबह बाइकों की टक्कर में सवार पत्नी गिरकर जख्मी हो गई। जबकि पति बाल बाल बच गया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल महिला को चील्ह अस्पताल में भर्ती कराया है।भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के दसवंतपुर गांव निवासी शिवनाथ सुबह नौ बजे अपनी पत्नी 35 वर्षीय सुनीता देवी बाइक पर बैठा कर घर से निकले। दोनों विंध्याचल दर्शन पूजन करने जा रहे थे। शिवनाथ बाइक लेकर जैसे ही चील्ह चौराहे पर पहुंचे। तभी औराई की ओर से मिर्जापुर जा रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर सवार सुनीता देवी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति बाल बाल बच गया। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं दूसरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.