Mirzapur News: बाइकों की टक्कर में युवक जख्मी
मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- Mirzapur News: जिगना। थाना क्षेत्र के मनिकठी गांव के सामने शनिवार की शाम बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक जख्मी हो गया। घायल की पहचान वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के परानापुर गांव निवासी 48 वर्षीय अनिल कुमार यादव के रूप में हुई। वह हरगढ़ स्थित एक बैंक शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी के बाद बाइक से जिगना की ओर लौट रहे थे। ग्रामीणों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Banka News: दो बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक जख्मी, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.