Mirzapur News: बाइकों की टक्कर में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत दो जख्मी
मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद । विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा चौकी के समीप बुधवार को बाइकों की टक्कर में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत दो लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विंध्याचल के पश्चिमी मोहाल निवासी 35 वर्षीय मंडल मिश्रा बाइक लेकर घर से निकले। उनकी पत्नी प्रयागराज के मांडा बभनी स्थित विद्यालय में शिक्षिका है। वें अपनी को लेने जा रहे थे। जैसे ही विंध्याचल के गैपुरा चौकी से पांच सौ मीटर दूर पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मंडल मिश्रा और दूसरी बाइक पर सवार जिगना के अर्जुनपुर निवासी 50 वर्षीय रमेश कुमार जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बाइक की टक्कर से शिक्षक घायल रमेश गैपुरा कम्पोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.