मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर)। लालगंज थाना क्षेत्र के सहजी गांव के पास शनिवार की देर शाम को करीब बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हलिया थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी बाइक चालक 27वर्षीय राम प्रकाश, प्रयागराज जनपद के मांडा बंदउआ गांव निवासी सवार रिश्तेदार 17 वर्षीय विजय कुमार के साथ बाइक से कोटा घाट की तरफ जा रहे थे। सहजी गांव के पास पहुंचे पर विपरीत दिशा से आए दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गया। दुर्घटना में दोनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार लालगंज थाना क्षेत्र के धोबहा देवघटा गहरवार गांव निवासी बाइक चालक 45वर्षीय सुग्रीव,पिपरहा गांव निवासी 35 वर्षीय रामजी भी घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ह...