मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के पास मंगलवार की शाम बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।अहरौरा के बाराडीह गांव निवासी 45 वर्षीय देव कुमार पुत्र रामनरेश बाइक लेकर घर से निकले। देर शाम किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही अहरौरा चकिया रोड पर मदारपुर गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में देव कुमार व दूसरी बाइक पर सवार प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के मोहरिया खुर्द गांव निवासी 30 वर्षीय शैलेंद्र कुमार चौहान जख्मी हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पीआरवी को दी। पुलिस ने घायलों को अहरौरा सामुदायि...