Mirzapur News: बहनों ने भाई और पिता को जरई बांध दीर्घायु की कामना की
मिर्जापुर, सितम्बर 1 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। भाई और पिता की दीर्घायु के लिए बहन एवं बेटियों ने तालाब व नदियों में जरई को डूबों कर पहले शिव मंदिरों में चढ़ाया। इसके बाद घर पहुंच कर भाई-भतीजों और पिता के कान पर जरई बांध कर दीर्घायु की कामना की। तालाब और नदियों में जरई डूबोने से पहले बहन और बेटियों ने पारंपरिक कजरी भी गाया। इस दौरान तालाब और नदी के तट गुलजार रहे। वहीं नगर के ओझला के बाद पारंपरिक कजरी एवं निषाद मेला आयोजित किया गया। नाविकों ने नौका दौड़ एवं जलक्रीड़ा से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित किए।
कजरी त्योहार की धूमधाम भाद्र पद चतुर्थी को जिले में धूमधाम से कजरी का त्योहार मनाया गया। नाग पंचमी के दिन घरों में डाली गई जरई को बहन और बेटियां घर से ले कर तालाब एवं नदी पर पहुंच कर डूबोया। इसके बाद तालाब व नदियों के तट पर कजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.