मिर्जापुर, अक्टूबर 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कोन ब्लॉक के बल्लीपरवा राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर। विद्यालय के परिसर के मध्य स्थित गंदे तालाब को पाटकर उसे मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय, पेयजल के लिए नलकूप की बोरिंग आदि कराया जा सकेगा। साथ मैदान बनने के बाद सुबह की प्रार्थना सभा, खेलकूद आसानी से कर सकेंगे। यह सब हिन्दुस्तान के छह अक्तूबर के अंक में प्रकाशित राजकीय हाईस्कूल में शौचालय का अभाव शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन ने पहल शुरू की है।खबर को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने राजकीय विद्यालय की चहरदीवारी के बीच स्थित गंदे तालाब को पाटकर मैदान के रूप में विकसित करने के निर्देश के साथ मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवा...