मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय अपने ननिहाल कछवां के बरैनी ग्राम में मामा अशोक सिंह के निधन पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया। मीडिया से वार्ता कर भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पर वाल उठाए। कहा कि महंगाई चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इस मौके पर अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, वाराणसी के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान, गुलाब पांडेय, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, शकील अहमद, इश्तियाक अंसारी, आनंद त्रिपाठी, इब्राहिम, सर्वेश सिंह, पिंकू उपाध्याय...