मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। सावन के पहले सोमवार को सोनभद्र के घोरावल स्थित शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार को नगर के बरियाघाट गंगा से कांवर में पवित्र गंगा जल भर कर रवाना हुए। बाबा भोलेनाथ के अनन्य भक्त कांवरियों के बोल बम के जयकारे से पूरा नगर क्षेत्र शिवमय रहा। हालांकि सावन पहला शुक्रवार होने की वजह से कांवरियों की संख्या अपेक्षा से बेहद कम रहा। शाम को बरियाघाट पहुंचे कांवरियों ने गंगा स्नान करने कर विधि-विधान से गंगा पूजन किया। इसके बाद कांवर में पवित्र गंगा जलभर कर बोल बम का जयकारा लगाते हुए रवाना हुए। औघड़दानी भोलेनाथ के प्रति आस्था और विश्वास करते जुए जलाभेषेक करने को मध्यप्रदेश के सिगरौली जनपद के चिरंगी से पति-पत्नी,सोनभद्र के चोपन से कांवरियाबरियाघाट से वासलीगंज,गिरधर का चौराहा,भटवा की पोख...