Mirzapur News: बड़ेलाल अध्यक्ष व जगदीश सचिव चुने गए
मिर्जापुर, सितम्बर 30 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ लघु सिंचाई विभाग के जनपद इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव नगर के भरुहना स्थित एक रेस्टोरेंट में कराया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक लल्लू तिवारी और जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी की मौजूदगी में नये पदाधिकारी चुने गए। बड़ेलाल को जिलाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद को सचिव चुना गया। विजय यादव को उपाध्यक्ष, विपिन यादव को कोषाध्यक्ष और कमलेश मौर्य को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गयी। धर्मेंद्र कुमार को संप्रेक्षक चुना गया। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री राकेश तिवारी, प्रशांत मिश्र, जेई जितेंद्र बहादुर व परविंदर पाल की देखरेख में चुनाव कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.