Mirzapur News: बच्छाव की टीम ने जीता कबड्डी मुकाबला
मिर्जापुर, अगस्त 30 -- Mirzapur News: जमालपुर (मिर्जापुर)। क्षेत्र के मठना गांव में शनिवार को जय मां सरस्वती सपोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देर रात हुए फाइनल मुकाबले में बच्छाव की टीम ने सकरौड़ी को सात अंकों से पराजित कर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने फीता काट कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि गांवों में ऐसे आयोजनों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। सुविधाओं के अभाव में भी ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाये संघर्ष के बूते अपना परचम लहराती है। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को गांवों में खेल की सुविधाओं को बढ़ाना होगा। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को अध्यक्ष सुजीत पटेल ने ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.