मिर्जापुर, अक्टूबर 16 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के वन रेंज के आवासीय में गुरुवार की शाम बच्चों के विवाद में दो वन दरोगा के परिवार भिड़ गए। मारपीट में एक वन दरोगा की पत्नी जख्मी हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।संजय गुप्ता और अजय वन दरोगा हैं। दोनों का परिवार आवासीय परिसर में रहता है। शाम दोनों परिवार के बच्चे परिसर में खेल रहे थे। किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। बच्चों के विवाद को लेकर दोनों परिवार के सदस्य आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। मारपीट में संजय गुप्ता की पत्नी ममता के सिर पर विपक्षी ने लाठी से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महिला का परिजनों ने अ...