Mirzapur News: बच्चों की कूची में दिखे विकास और राष्ट्र निर्माण के सपने
मिर्जापुर, सितम्बर 23 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को आयोजित ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से साकार किया। किसी चित्र में गांव के विकास की तस्वीर उभरी तो किसी में जल जीवन मिशन और चंद्रयान के जरिए देश की प्रगति को दर्शाया गया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता ने उनके सपनों और सोच को सामने रखा। यह भी पढ़ें- मेरे सपनों का भारत पर छात्रों ने दिखायी प्रतिभाशिक्षकों की राय सामाजिक विज्ञान के शिक्षक राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विकासकारी गतिविधियों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। ऐसे प्रयास समाज को मजबूत और खुशहाल बनाने में सहायक होते हैं। चार्ट प्रतियोगिता विद्यार्थियों के विचारों को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। उनके सपनों की झलक चित्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.