Mirzapur News: बकरी चराने गए किशोर की मनबढ़ों ने पिटाई कर हाथ तोड़ा
मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पथरौर गांव में बकरी चराने गए बालक की मनबढ़ों ने पिटाई कर उसका हाथ तोड़ दिया। जख्मी बालक को उसके परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना का विवरण क्षेत्र के पथरौर गांव निवासी विजय का 14 वर्षीय पुत्र सोनू सुबह घर से बकरी चराने के लिए सीवान की ओर गया था। सीवान में बकरी घास चर रही थी। सोनू अन्य बच्चों के साथ खेलने लगा। बकरियों पर ध्यान देना भूल गया। इसी दौरान घास चरते चरते बकरी खेत में घुसकर फसल चरने लगी। बकरियों को फसल चरते देख गांव के कुछ लोग वहां पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.