मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने बकरा चोरी करने वाले तीन चोरों को रविवार धर दबोचा। उनके पास से एक बकरा व चार बकरी बरामद हुई। देहात कोतवाली के गोपालपुर सिरसी गहरवार गांव निवासी मूसे यादव ने दस अक्तूबर को अज्ञात के विरूद्ध 15 बकरी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं 20 सितंबर को बरकछा खुर्द निवासी संजय पाल ने अज्ञात के विरूद्ध बकरी चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस घटना की जांच कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी देहात कोतवाली बिहारी गांव निवासी आनन्द यादव उर्फ विकास यादव, अजय यादव, पिपराडाड़ निवासी विनोद सोनकर को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...