मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: लहंगपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव स्थित बाणसागर नहर के पास बंधी में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। दूसरे दिन बुधवार को किशोरी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बकरी चराने गई किशोरी की बंधी में डूबने से मौतघटना का विवरण लहंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गुलालपुर गांव निवासी 17 वर्षीय आरती पुत्री प्रेम नारायण मंगलवार को घर से बकरी चराने निकली थी। वह बकरियों को लेकर बाणसागर नहर के बंधी के पास चली गई। उसी दौरान अचानक किशोरी का पैर फिसला और बंधी में गिरने से डूब गई। देर शाम किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। रात भर उसकी तलाश की, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह दोबारा तलाश करते हुए सीवान...