मिर्जापुर, सितम्बर 17 -- Mirzapur News: ​अहरौरा। क्षेत्र कन्हीपुर रोड पर बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बाउंड्रीफांदकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित परिवार घर के बुजुर्ग पिता के इलाज के सिलसिले में अस्पताल गया था। ​पीड़ित विनोद सोनकर उर्फ मनोज सोनकर बीते 12 तारीख शनिवार को पिता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर अस्पताल में ही रुका हुआ था। केवल जरूरी काम से ही कुछ देर के लिए घर आते-जाते थे। सूने घर की रेकी कर चोर बाउंड्री फांदकर भीतर घुस गए। इसके बाद मुख्य दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़कर तिजोरी में रखे गहने समेट कर फरार हो गए। चोरों ने सोने की दो चेन, एक मांगटीका, एक बड़ी नथिया, दो छोटी नथिया और दो अंगूठी,पायल और छह जोड़ी मीन...