Mirzapur News: फिट इंडिया अभियान: संडे ऑन साइकिल का आयोजन
मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिदुस्तान संवाद। विकास खंड के पीएमश्री जवाहर नवोदय में रविवार को फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल 84वां संस्करण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय के उप प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने स्वयं साइकिल चला कर प्रतिभाग किया। सभी को नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विपिन सिंह और विभा सिंह ने किया। साइकिल रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्र में लगभग दस किलोमीटर की यात्रा की गई। रैली में एमके बरनवाल, अनामिका भारतीय, वेद प्रकाश मिश्र, अजीत, शालिनी, राकेश, सुनील, जेएल वर्मा, शिव शंकर पांडेय, विनोद, झब्बू सहित अनेक कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.