Mirzapur News: फालोअप: नातिन व पड़ोसी ट्रामा सेंटर में भर्ती, ट्रक चालक गिरफ्तार
मिर्जापुर, जुलाई 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव में गुरुवार की भोर हुए हादसे में मां-बेटे व भाभी की मौत के दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा। गांव के घरों में चूल्हे नहीं जले। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। वहीं हादसे में जख्मी नातिन सुहानी व पड़ोसी सुनील का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। नातिन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक चंदौली निवासी वकील यादव को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के दूसरे दिन कुदारन गांव पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। न्याय और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिए। कुदारन गांव में मकान के बाहर सो रहे लोगों को अनियंत्रित ट्रक रौंदते हुए दीवार में टकरा गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.