मिर्जापुर, सितम्बर 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के चौबेटोला स्थित एक होटल में यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला होमगार्ड कमांडेंट विंध्याचल पाठक, सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, ड्रग इंस्पेक्टर और प्रोफेसर स्नेहा रही। संयुक्त रुप से अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- डीआर कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस कार्यक्रम की importance कार्यक्रम संयोजक रिजवान अहमद ने कहा कि जिले में ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट 1948 का पालन हो, जिससे लोगों को सही दवाइयां मिल सके। अध्यक्षता करते हुए गगन कुमार मौर्या जिलाध्यक्ष ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य की रीढ़ है। लोगों की इलाज में मु...