Mirzapur News: फर्जी कर्मी बन धोखाधड़ी व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता आंगनबाड़ी सहायिका के चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जी कर्मचारी बन धोखाधड़ी व धमकी देने के आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार गिरफ्तार कर लिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने शुक्रवार को नामजद अभियुक्त के विरूद्ध आंगनबाड़ी सहायिका के चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जी कर्मचारी बन धोखाधड़ी करने व धमकी देने की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। आरोपी शहर के तरकापुर मोहल्ला निवासी वीरेंद्र भारती को शनिवार उसके घर से धर दबोचा। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि आरोपी आंगनबाड़ी सहायिका के चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जी कर्मचारी बनकर चयन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर रहा था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आंगनबाड़ी पर पुष्टाहार न देने की शिकायत सीएम पोर्टल पर स्वयं की फर्जी सूची तैयार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.