मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने फरार चल रहे पशु तस्कर को मंगलवार धर दबोचा। विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि पशु तस्कर मध्य प्रदेश के रीवां के सोहगी थाना क्षेत्र के डीह निवासी अनिरुद्ध राज यादव काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध पशु तस्करी का मामला दर्ज था। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर विंध्याचल से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...