मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। प्रेम प्रसंग में घर से फरार हुई किशोरी और युवक को राजगढ़ पुलिस ने मंगलवार बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई, यहां पूछताछ के बाद किशोरी को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। जबकि युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का पड़ोस के गांव की दूसरी जाति की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। ऐसे में युवक और किशोरी घर से फरार हो गए। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। टीम ने मंगलवार दोनों को बरामद कर लिया। थाने में पूछताछ के दौरान किशोरी ने युवक के साथ अपनी मर्जी से जाने की बात कही। पुलिस ने किशोरी को उसके पिता को सौंप दिय...