मिर्जापुर, सितम्बर 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात कमरे में फंदे पर लटकता दो युवकों का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना चुनार और कटरा कोतवाली इलाके की है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लापता व्यवसायी का दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला शव कटरा कोतवाली क्षेत्र की घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी मोहल्ला निवासी 33 वर्षीय सिद्धार्थ राज यादव सोमवार की शाम अपने घर के कमरे में था। काफी देर तक सिद्धार्थ जब कमरे से बाहर नहीं निकला तो बड़े भाई ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बड़े भाई ने जब उसके कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर पंखे के हुक में बिजली के तार के सहारे फंदे पर सिद्धार्थ का शव लटक रहा ...