मिर्जापुर, अक्टूबर 15 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद । प्रेमी के मिलने नहीं पहुंचने और मोबाइल बंद होने से नाराज चील्ह के एक गांव निवासी प्रेमिका बुधवार की सुबह लगभग पचास फीट ऊंचे मोबाइल के टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर बार्डर का गांव होने से चील्ह और औराई दोनों थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की मशक्कत बाद युवती को नीचे उतारा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मामला भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के मटियारी गांव का है। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती की बुधवार सुबह अपने प्रेमी से बातचीत हुई थी। युवती ने प्रेमी से मिलने और शादी करने की बात कही। जिस पर प्रेमी ने उसे औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में मिलने के लिए बुलाया। युवत...