मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: हलिया हिन्दुस्तान संवाद । बारिश से हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर जल जमाव हो गया है। इससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अस्पताल परिसर में आने जाने के लिए मरीजों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। मुख्य गेट के सामने पानी जमा होने से अस्पताल आने वाले मरीजों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। खासकर गंभीर मरीजों को लेकर पहुंचने वाली एंबुलेंस के सामने जल भराव बड़ी समस्या बन गया है। एंबुलेंस को पानी के बीच से होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही पीएचसी के मुख्य गेट पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ती...