मिर्जापुर, अगस्त 13 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामलाल यादव ने सुरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी को 20 एवं 21 अगस्त को लखनऊ में आयोजित अधिवेशन/ चुनाव के लिए सह संयोजक नियुक्त किया है। उन्होने भेजे पत्र में कहा है कि महासंघ से सम्बद्ध घटकों के सदस्यों के साथ 21 अगस्त को एनेक्सी भवन, कैंट रोड लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित अधिवेशन में शामिल होना है। इस आशय की जानकारी प्रांतीय महामंत्री श्रवण कुमार पाल ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...