Mirzapur News: प्रशिक्षण केंद्र से मिल रहा रोजगार के अवसर
मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत सोमवार को प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, एसपी एजुकेशनल स्कूल सेमरा भुड़कुंड़ा में सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता हरिशंकर सिंह, मंडल संयोजक भाजपा सुरेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहाकि सरकार द्वारा चलाए जा रहे शिक्षण प्रशिक्षण मिशन से जुड़ कर छात्र-छात्राओं के साथ युवा पीढ़ी लाभान्वित हो रहे हैं। केंद्र से नि:शुल्क तकनीकी जानकारी के साथ कंप्यूटर एजुकेशन और प्राथमिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रशिक्षक देंगे। आने वाले समय में सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का लाभ भी विद्यालय कैंपस से मिलेगा। कार्यक्रम में हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.