Mirzapur News: प्रशासनिक कारणों से हटाए गए अदलहाट थानाध्यक्ष
मिर्जापुर, जुलाई 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। प्रशासनिक कारणों के चलते अदलहाट थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ को मंगलवार हटा दिया। उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से अदलहाट थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। जल्द ही थाने पर नए थानाध्यक्ष की तैनाती की जाएगी। वहीं इस कार्रवाई को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष ने कोडीनयुक्त सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई कर अभियुक्तों को जेल भेजा था। मामले में एक अभियुक्त को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। इसी कार्रवाई को लेकर कुछ सवाल भी खड़े हुए हैं। कहीं इसी मामले को लेकर तो थानाध्यक्ष को हटाया नहीं गया है। फिलहाल जिले के किसी भी पुलिस अफसर ने इसकी पुष्टि करने से इन्कार कर रहा है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.