मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रतेह चौराहा स्थित बीपी चौरसिया जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देर रात चले कबड्डी प्रतियोगिता में प्रयागराज जिले के पटेहरा गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उपविजेता का खिताब हलिया टीम को मिला। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कबड्डी में बाबूगंज ने तिसौरा को हराया प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य सेराज अहमद ने किया। विजेता एव उप विजेता टीम को पुरस्कार एवं शील्ड देकर प्रोत्साहित किया। मध्यप्रदेश के हनुमना, प्रयागराज जिले के अमिलिया पाल, पटेहरा गलरा, भटपुरवा, गड़बड़ा गोकुल, हलिया...