Mirzapur News: प्रयागराज जंगल से फिर से कटरा जंगल में वापस लौटा हाथियों का जोड़ा
मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भटककर ड्रमंडगंज वनरेंज के जंगल में पहुंचे हाथियों का जोड़ा गुरुवार शाम को कटरा जंगल से प्रयागराज के जंगलों की तरफ चला गया था, लेकिन शुक्रवार को सातवें दिन फिर ड्रमंडगंज वनरेंज के कटरा जंगल में हाथी और हथिनी की लोकेशन मिलने पर वनविभाग की टीम सतर्क हो गई है।
हाथियों का मूवमेंट वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी ने बताया कि गुरुवार शाम को हाथियों का जोड़ा प्रयागराज जिले की सीमा में प्रवेश कर गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह जोड़े पुन: कटरा जंगल में लौट आए। बताया कि वनविभाग की टीम के साथ जीपीएस ट्रैकर से लगातार लोकेशन पता किया जा रहा है। गुरुवार की रात लहुरियादह गांव में पहुंचे रेंजर रविशंकर शर्मा, वनदारोगा कुमार कार्तिकेय, मानवेन्द्र सिंह, वनरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.