मिर्जापुर, अगस्त 30 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज में निलंबित चल रहे खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राजेश यादव को न्यायालय के आदेश पर बहाल कर दिया गया। उनके बहाल होने के बाद पटेहरा ब्लॉक का प्रभार सौंपा गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार बहाली का आदेश जारी होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने उनकी तैनाती मड़िहान तहसील के पटेहरा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार सौंपा है।बीईओ को कुछ माह पूर्व कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप में प्रयागराज में निलंबित किया गया था। जिसपर बीओ न्यायालय की शरण में चले गए थे। उच्च न्यायालय ने उन्हें बहाल कर दिया। बीईओ के निलंबन होने के बाद से प्रभारी बीईओ के भरोसे चल रहा था। जिससे परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण, शिक्षकों की समस्याओं और एमडीएम सहित कई योजनाओं की निगरानी प्रभावित हो रह...