मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: राजगढ़। क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज में रविवार को प्रबंध समिति के चुनाव के लिए मतदान कराया गया। प्रबंध समिति के चुनाव में कुल 1053 वोट पड़े। वहीं शाम को छह बजे से मतों की गिनती कराई गई। चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना जताई गई। किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ के प्रबंध समिति के चुनाव में प्रबंधक पद के लिए तीन प्रत्यासी मैदान में है। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। प्रबंध समिति के 1188 मतदाताओं में 1053 वोट डाले। वर्तमान प्रबंधक प्रमोद सिंह पम्मी व जयप्रकाश सिंह गुड्डू के बीच कड़ा मुकाबला है। यह भी पढ़ें- Chapra News: 14 टेबलों पर 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से होगी मतगणना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...