मिर्जापुर, सितम्बर 17 -- Mirzapur News: पड़री (मिर्जापुर) l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने गुरुवार को पहाड़ी विकास खण्ड के पड़री क्षेत्र के 76 टीबी मरीजों को गोद लिया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर शोभा गौड़ ने मरीजों को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री की पोटली भेंट कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

टीबी मरीजों की देखभाल कुलपति ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए नियमित रूप से दवा लेने और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज संभव है और समय पर दवा लेने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से भविष्य में भी मरीजों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

सरकारी प्रयास मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके मिश्रा ने कहा कि ...