मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। विकसित भारत-2047 के सपने को गांव की धरातल पर उतारने की पहल बघेड़ा खुर्द से होगी। प्रदेश में पहली विकसित ग्राम पंचायत योजना (वीजीपीपी) लागू करने के लिए चयनित इस गांव में सोमवार को पंचायत भवन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों की भागीदारी से गांव के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार की गई। बीडीओ रामपाल ने बताया कि बघेड़ा खुर्द को मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तरीके से विकास की जरूरतें तय होंगी। ग्रामीण खुद अपनी प्राथमिकताएं बताएंगे, जिसके आधार पर विकास का खाका तैयार किया जाएगा। ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (टीआरआई) संस्था योजना को जमीन पर उतारने में तकनीकी सहयोग देगी। इसे आगे प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतों में भी ...