Mirzapur News: प्रदर्शन कर रहे युवक और युवतियों के संस्कार पर भी उठाया जाए सवाल: श्रीमाली
मिर्जापुर, अक्टूबर 8 -- Mirzapur News: मझवां, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद पर सोहन श्रीमाली को तीसरी बार नियुक्त किए जाने के बाद गुरुवार को कछवां पहुंचने पर समर्थकों व भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी जताई।स्वागत के दौरान सोहन श्रीमाली ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग से जुड़ा यह पद महत्वपूर्ण संवैधानिक व्यवस्था का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के हितों और उनके उत्थान के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के सिद्धांत पर काम कर रही है। पिछड़े वर्ग के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.