Mirzapur News: पोल्ट्री फार्म में सो रहे युवक पर लाठी-डंडे से हमला, रेफर
मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । अदलहाट थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव स्थित पोल्ट्री फार्म में मंगलवार की रात सो रहे युवक की मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के कुंडाडीह गांव निवासी देवेंद्र कुमार ने उनके भतीजे नीतीश कुमार का गांव में ही पोल्ट्री फार्म है। मंगलवार की देर शाम भोजन करने के बाद नीतीश पोल्ट्री फार्म पर ही सो रहा था। रात लगभग एक बजे कुछ मनबढ़ लाठी-डंडे से लैस होकर पोल्ट्री फार्म में घुस आए। मनबढ़ों ने भतीजे की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.