Mirzapur News: पैसे न देने पर मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा
मिर्जापुर, अगस्त 4 -- Mirzapur News: राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार में रविवार की रात लगभग नौ बजे पैसे न देने पर मनबढ़ों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी तुलसीराम नदीहार बाजार में साइकिल की दुकान चलाते हैं। तुलसी तथा उनका पुत्र दुकान बंद कर रहे थे। आरोप हैकि तभी एक युवक दुकान पर पहुंचा। दुकान के अंदर घुस गया और पैसे मांगने लगा। तभी तीन अन्य लोग भी आ गए। पैसे न देने पर पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने आए पुत्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दुकानदार के सिर में गंभीर चोट आई। मारपीट कर आरोपी मौके से भाग निकले। राजगढ़ प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। जांच के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.