Mirzapur News: पैर फिसलने से कुएं में गिरा युवक, मौत
मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: जमालपुर (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के हरदी सहिजनी गांव में शनिवार की रात फिसल कर कुएं मे गिरने से 24 वर्षीय विवेक चौहान की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम को युवक अपने घर के बगल में स्थित कुएं से पानी लेने के लिये गया था l अचानक पैर फिसल जाने से कुएं में गिर गया। मौजूद लोगों के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से कुएं मे गिरे युवक को कुएं से बाहर निकाला l तब तक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक युवक अविवाहित था और दूसरे प्रदेश में जाकर दीवाल पेंटिंग का कार्य करता था। मृतक दो बहनों में इकलौता पुत्र था। पिता नागेंद्र चौहान,माता सीता और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.